Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने वन विभाग पर हमला कर JCB छुड़ाने बाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने वन विभाग की टीम के कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी लोकेन्द रावत व कल्ली रावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

बता दें की 28 सितंबर 2025 को वन अमला वन क्षेत्र टोरिया से अवैध उत्खनन कर रही JCB को जप्त कर करैरा ला रहे थे तभी ग्राम ढकुरई में आरोपी लोकेन्द्र रावत निवासी ग्राम जनौरी थाना जिगना जिला दतिया एवं काली उर्फ कल्ली उर्फ देवेन्द रावत निवासी सड थाना करैरा जिला शिवपुरी एवं अन्य दो व्यक्ति के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए जेसीबी को छुड़ाने का प्रयास किया गया। जिसके बाद करैरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 691/25 अंतर्गत धारा 126,132,221,3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
करैरा थाना प्रभारी ने बताया की 30 सितंबर 2025 की लेदा तिराहे से आरोपी लोकेन्द्र रावत पुत्र कमलसिंह रावत उम्र 27 साल निवासी ग्राम जनौरी थाना जिगना जिला दतिया, काली उर्फ कल्ली उर्फ देवेन्द पुत्र घनसुन्दर रावत उम्र 31 साल निवासी सड थाना करैरा जिला शिवपुरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने साथी आरोपी सोवरन सिंह रावत निवासी जनोरी एवं रामरतन कुशबाहा निवासी जनोरी के साथ अपराध करना स्वीकार किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!