Press "Enter" to skip to content

BSNL देश का अपना नेटवर्क स्वदेशी 4G युग में प्रवेश कर रहा है, बीएसएनएल की रजत जयंती के उपलक्ष्‍य में कार्यक्रम आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी: प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा गतदिनों को झारसुगड़ा, (ओडिशा) में बीएसएनएल की स्वदेशी 4G सेवा राष्ट्र को समर्पित की गई। प्रधानमंत्री जी द्वारा लगभग 37000 करोड़ की लागत से निर्मित 4G के 97500 मोबाइल टावर का उद्घाटन किया गया। अपने रजत जयंती वर्ष में, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) टीसीएस, तेजस के साथ संयुक्त कार्य योजना के अंतर्गत स्वदेशी सी-डॉट कोर पर आधारित, अखिल भारतीय स्तर पर 4G सेवा शुरू कर रहा है, जो कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें बीएसएनएल द्वारा स्थापित 92600 से अधिक स्वदेशी 4G मोबाइल टावर शामिल हैं, जो पूरी तरह से आत्मनिर्भर तकनीक द्वारा संचालित है और सॉफ्टवेयर द्वारा 5G में अपग्रेड करने की क्षमता रखता है। इसी क्रम में आज मंगलवार को कार्यालय प्रचालन प्रमुख, बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज, शिवपुरी में बीएसएनएल की रजत जयंती के उपलक्ष्‍य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए.रॉबर्ट जे.रवि (आईटीएस) ने कहा कि बीएसएनएल की रजत जयंती एक अध्याय की शुरुआत है- राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी 4जी, भारत सरकार का निरंतर नीतिगत समर्थन, परिचालन दक्षता और अनुशासित कार्यान्वयन के साथ, हम हिमालय से लेकर द्वीपों तक किफ़ायती, सुरक्षित और सुलभ कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं और नागरिकों और उद्यमों, दोनों के लिए 5जी के लिए एक स्पष्ट मार्ग तैयार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वदेशी 4G मोबाइल नेटवर्क के लिए 97,500 से अधिक नए मोबाइल टावर का उद्घाटन किया जा रहा है उसमें मध्यप्रदेश की 4679 टावर शामिल हैं जो की प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थापित किए गए हैं। इसमें डिजिटल भारत निधि के वित्तीय सहयोग से 1223 नए टावर लगाए गए हैं, जिससे प्रदेश के लगभग 1656 ऐसे गाँव में मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराइ गयी है जहाँ अब तक किसी भी ऑपरेटर का कवरेज नहीं था। इसके अतिरिक्त 247 टावर के संस्थापन का कार्य प्रगति पर है तथा सम्भावना है कि यह कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण हो जायेगा। बीएसएनएल के ऐसे उपभोक्ता जिन्होनें अपनी पुरानी 2G/3G सिम को अभी तक 4G सिम में नहीं बदलवाया है, वह किसी भी बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र अथवा अधिकृत फ्रेंचाइजी/रिटेलर से मुफ्त में 4G सिम प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में ग्वालियर संभाग में सबसे अधिक टावर शिवपुरी जिले में लगाए गए हैं। बीएसएनएल के ग्वालियर संभाग प्रमुख, प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में शिवपुरी जिले में 252 BTS लग चुके हैं, जिनके माध्यम से शिवपुरी जिले के 2101 गाँवों में से 1635 गाँवों को 4G नेटवर्क से कवर कर दिया गया है। बीएसएनएल द्वारा शिवपुरी जिले में फाइबर कनेक्शन, इंटरनेट टीवी एवं वाई-फाई रोमिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। साथ ही पुराने लैंडलाइन उपभोक्ताओं को फाइबर कनेक्शन पर पुराने नंबर के साथ किफायती इंटरनेट एवं असीमित कॉल की सुविधा दी जा रही है।

25 साल का सफर (गठन से लेकर 4G आत्मनिर्भरता तक)

1 अक्टूबर 2000 को बीएसएनएल का निगमीकरण किया गया जिसके बाद दूरसंचार विभाग (DOT) द्वारा बीएसएनएल को पूरे देश में समस्त दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने का दायित्व प्रदान किया गया। वर्ष 2000 में सबसे बड़ा लैंडलाइन नेटवर्क विस्तार; राष्ट्रीय कनेक्टिविटी कार्यक्रमों के लिए संचार के आधार के रूप में कार्य किया। वर्ष 2010 में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा, तेज़ी से बदलती तकनीक (3G/4G) और विभिन्न तरह के टैरिफ की चुनौतियों का सामना करते हुए बीएसएनएल ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों एवं नागरिकों तक संचार सेवाएँ प्रदान करने के दायित्वों को जारी रखा। वर्ष 2019 से 2023 तक भारत सरकार के रिवाइवल पैकेज (जैसे कि स्पेक्ट्रम, वीआरएस/एजीआर, इक्विटी/पूंजीगत व्यय) + 2022 में बीबीएनएल के विलय ने स्वदेशी 4G/5G के लिए आधार तैयार किया। वर्ष 2020/2024 में CANI (चेन्नई-अंडमान निकोबार द्वीप) एवं KLI (कोच्चि लक्ष्यद्वीप) में समुद्री केबिल बिछाई गई जिसके कारण यहां के निवासियों और देश-विदेश के पर्यटकों को पहली बार हाई स्पीड इंटरनेट सेवा एवं विश्वस्तरीय अत्यंत आधुनिक संचार सेवाएँ प्राप्त हो सकी। बीएसएनएल ने विगत 18 वर्षों में पहली बार लगातार दो तिमाही में नेट लाभ अर्जित किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय एवं चतुर्थ तिमाही में क्रमशः 262 करोड एवं 280 करोड लाभार्जित किया। इस दौरान बीएसएनएल ने पिछले वर्ष 1 करोड़ से अधिक 4G ग्राहक और 2 लाख से अधिक एफटीटीएच ग्राहक भी जोड़े।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!