शिवपुरी: सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र करैरा के वन चोकी दक्षिण अमोला के अंतर्गत बीट अमरपुर अवैध उत्खनन पर नियंत्रण रखने के दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर मोटरसाइकिल जब्त की है. वनपरिक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में सबरेंज खोड के अंतर्गत बीट अमरपुर में अबैध तरीके से ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल व वन विभाग में जुताई करते हुए वन विभाग की टीम ने पकड़ा.
ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल को कार्यवाही में कार्यवाहक करैरा रेंज के रेंजर लक्ष्मण मीणा, बलिराम, राजाराम, कुमरदीप कुलदीप गौर मनोज खंडे, कल्याण धाकड़, सत्येंद्र उपाध्याय, विनय वाल्मीकि, नंदराम सूरज, कुणाल, सौरभ तिवारी द्वारा की गई. जब्त वाहन को वन अपराध प्रकरण कायम कर खोड वनचौकी में सुरक्षित रखा गया.







Be First to Comment