Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने संदिग्ध मानकर कराया मृतक का पीएम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज चिल्लौद में शुक्रवार की सुबह साढ़े 7 बजे प्रेस करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार नौशाद खान पुत्र मकसूद खान निवासी कमलागंज चिल्लौद ग्वालियर जाने के लिए सुबह 7:30 अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहा था.इसी दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया. जिसके कारण युवक की मौत हो गई. परिजनों ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का मामला सामने आया है. शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!