Press "Enter" to skip to content

पति-पत्नी का विवाद: पति बोला किसी से अबैध संबंध है, पत्नी ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई, पति ने खाया जहर / Shivpuri News

शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया। हरियाखेड़ी की 38 वर्षीय महिला ने अपने पति दर्शन सेन के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि 22 सितंबर को वह मायके हरियाखेड़ी आई थी। इसी दौरान पति ने उस पर किसी और से मोबाइल पर बात करने का आरोप लगाया और गाली-गलौज व मारपीट की। महिला के भाई और अन्य परिजन बीच-बचाव करने के बावजूद मामला गंभीर हुआ।

शिकायत दर्ज होने के बाद पति दर्शन सेन (33) ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहर खा लिया। उसने कहा कि उसकी पत्नी का बैराड़ के एक व्यक्ति से संबंध है, जिससे वह लंबे समय से परेशान था।

परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!