Press "Enter" to skip to content

पुनर्विवाह करने वाली महिला को मिल रही धमकियां, मोबाइल पर आ रहे अश्लील संदेश, ज्योति जाटव ने लगाई गुहार, पुलिस कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के ग्राम छर्च निवासी ज्योति जाटव (28 वर्ष) ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पहले पति की मृत्यु के बाद ग्राम हिनोतिया निवासी सुनील जाटव (25 वर्ष) से परिवार की सहमति और समाज के सामने हनुमान मंदिर में पुनर्विवाह किया है। इसके लिए बाकायदा संयुक्त शपथ पत्र भी बनवाया गया है, जिसमें स्पष्ट लिखा है कि दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह किया है और अब पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं।

लेकिन ज्योति का आरोप है कि पुनर्विवाह के बाद उनके पूर्व ससुराल पक्ष के लोग लगातार मोबाइल पर गंदे-गंदे मैसेज और अश्लील फोटो भेजकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ज्योति जाटव ने बताया कि “मैंने अपनी मर्जी से पुनर्विवाह किया है। इसके बावजूद मेरे ससुराल वाले मुझे परेशान कर रहे हैं। मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज और फोटो भेज रहे हैं। मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ। मैं चाहती हूँ कि पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करे।”
इस संबंध में ज्योति जाटव ने छर्च थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अब उसने जिला पुलिस अधीक्षक से भी न्याय की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत दखल देना चाहिए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में गलत संदेश न जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!