शिवपुरी: मध्यप्रदेश सरकार ने गौ मांस पर GST शून्य कर दिया है. जिस कारण गौ हत्या को बढ़ावा मिलेगा. इसलिए आज कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.
जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया की मध्यप्रदेश सरकार ने गौ मांस बिक्री पर टैक्स फ्री कर दिया है. जिस कारण गौ मांस की डिमांड बढ़ेगी और गौ हत्या को बढ़ावा मिलेगा. एक तरफ तो सरकार गौ माता को माता मानती है. दूसरी तरफ गौ मांस पर टैक्स फ्री कर गौ हत्या को बढ़ावा दे रही है.
मुख्यमंत्री को कांग्रेस ने घेरा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि यादव समाज के मुख्यमंत्री सत्ता पर बैठे हैं और यादव समाज हमेशा गौ माता को अपनी पूजनीय मानती है. ऐसे में गौमांस पर टैक्स फ्री करना कहां तक उचित है. जिससे गौ हत्या को बढ़ावा मिलेगा. अगर गौ मांस पर टैक्स फ्री निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा.







Be First to Comment