शिवपुरी: जिले के खबर नरवर के ग्राम भैंसा गनेटा में एक 22 फुट लंबा अजगर धान के खेत में एक बकरी को मार कर निकल गया लोगों ने जब ये मंजर अपनी आंखों से देखा तो उनकी आँखे फटी रहे गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इतना लंबा अजगर गांव में पहली बार देखा था और एक बकरी को मार कर निकल गया लोग काफी घबराए हुए थे तुरंत इसकी सूचना नरवर के रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई. रात 10 बजे पठान सूचना मिलते ही गांव पहुंचे और आधे घंटे की मस्क्कत के बाद अजगर को धान के खेत में से बाहर निकाला.
पठान ने अजगर को उठाया तो उसका बजन लगभग 60 से 61 किलो के बीच में था. बकरी भी उसके पेट में थी पठान ने अजगर को पड़कर वहां खड़े होकर तमाम लोगों का डर बाहर निकाला और बताया कि यह अजगर एक विशाल अजगर है इसकी लंबाई लगभग 22 फुट की है अजगर के पेट में बकरी भी है पठान ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया. अजगर को सुबह मणिखेड़ा डैम के ऊपर सुरक्षित छोड़ गया.







Be First to Comment