शिवपुरी: करैरा न्यायालय करैरा ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे चालक पर कड़ी कार्यवाही करते हुए ₹13,000 का जुर्माना लगाया है.
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को करैरा थाना पुलिस ने हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक कंटेनर UP 78 LN 8775 को रोककर जांच की ट्रक चालक चंदन सिंह सेंगर, निवासी जालौन, ट्रक को तेज रफ्तार, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) और खतरनाक तरीके से चला रहा था पुलिस जांच में पाया गया कि चालक ने शराब भी पी रखी थी और वह नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था
इस पर थाना करैरा पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 183, 184, 185, 116/177 एम.वी. एक्ट के तहत चालान किया तथा ट्रक कंटेनर को जब्त कर लिया
करैरा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के बाद न्यायालय करैरा ने चालक को दोषी मानते हुए ₹13,000 का जुर्माना लगाया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद छावई के निर्देशन में एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक मुकेश कुमार, दीपक मल्होत्रा, नीरज सिंह, अरविंद मांझी, शिवम यादव और गोविंद सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही.







Be First to Comment