शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने चोरी गई भैंसों की पतारसी करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी गई भैंसों को बरामद कर महिन्द्रा लोडिंग एवं एक मोटर सायकिल सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
बता दें की 20 सितंबर 2025 को महेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हाकिम सिह उम्र 37 साल निवासी कृष्णागंज थाना करैरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि 19सितंबर 2025 की रात्रि उसने अपनी 3 भैसें 1 पड़े को अपने छप्पर में बाँध दी थी जो कुल करीवन 3 लाख 20 हजार रूपए कीमत की होंगी उनको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना करेरा पर अपराध क्र 672/25 धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
करैरा पुलिस ने बताया की आनंद सागर के पीछे जंगल में से 19 सितंबर 2025 की रात्रि में आरोपी नैतिक खटीक पुत्र नरेश खटीक उम्र 19 साल निवासी तालपुरा गिर्राज मंदिर के पास दिनारा, दीपक वंशकार पुत्र रामजीलाल वंशकार उम्र 22 साल निवासी ग्राम आवास दिनारा, गजेन्द्र वंशकार पुत्र महेश वंशकार उम्र 23 साल निवासी बाजना रक्सा झांसी हाल मुन्ना ढाबा के पास दिनारा द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से तीन भैंसे तथा एक छोटा पडा तथा एक महिन्द्र पिकअप लोडिंग गाडी एंव एक काले रंग की मोटर साईकल बिना नम्वर की विधिवत जप्त की गई।
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वाहन चालक जयेन्द्र लोधी पुत्र महेश लोधी 35 साल निवासी रक्शा जिला झाँसी जो कि चोरी में शामिल था पुलिस को देखकर अपने 3 साथियों के साथ फरार हो गया है।







Be First to Comment