Press "Enter" to skip to content

स्वच्छता पखवाड़ा: डीन ने चलाया फावड़ा, अधीक्षक ने डाले तस्सल, डॉक्टर्स ने लगाई झाड़ू / Shivpuri News

मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों की सफाई, स्वच्छता वीरों ने किया श्रमदान

शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में स्वच्छता पखवाड़ा आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है। कॉलेज कैंपस सहित चिकित्सालय कैंपस की बहुत ही बारीकी से साफ-सफाई करायी जा रही है। डीन डॉक्टर डी.परमहंस के निर्देशन में स्वच्छता मित्र डॉक्टर्स की टीम सुरक्षा शिविर का आयोजन कर स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य परीक्षण व सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभ से अवगत करा रहे हैं। स्वच्छ व हरित उत्सवों के तहत पूजा व उत्सवों को प्लास्टिक मुक्त व शून्य अपशिष्ट बनाने पर बल दिया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता के लिए अभियानों के साथ आमलोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। स्थानीय कलाकारों व युवाओं द्वारा स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता रंगोली, स्वच्छता चैंपियन सम्मान समारोह, श्रमदान इत्यादि किए जा रहे हैं। इसी के साथ जगह- जगह मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कॉलेज परिसर में डीन डॉक्टर डी.परमहंस परमहंस ने फावड़ा चलाकर तो वही अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि ने तस्सल उठाकर सफाई अभियान की शुरुआत की इस दौरान सभी डॉक्टर्स ने झाड़ू लगाने के साथ सफाई कर्मियों का फूल माला के साथ सम्मान किया। एवं स्वच्छता संबंधित आदतें तथा शौचालय का नियमित उपयोग, हाथ धुलाई के लिए जन जागरूकता जैसी बातों पर विशेष जोर दिया।

विशाल मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव शिविर का आयोजन पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर के नेतृत्व में शहर भर में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर विद्यानंद पंडित ने बताया कि पहले दिन गांधी पार्क में आयोजित शिविर सहित चिकित्सालय में 51 यूनिट रक्तदान हुआ उसके बाद आज मध्य देशीय अग्रवाल धर्मशाला में 26 यूनिट रक्तदान हुआ इस दौरान डॉ.पारूल नेमा, डॉ शिल्पा मोटघरे, डॉक्टर विभा शुक्ला ,कृष्णा गुप्ता, योगेश दुबे सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

श्रमदान: आईटीबीपी के जवानों ने मंदिर परिसर में की साफ-सफाई
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल टेलीकाॅम वाहिनी ने श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया। इसमें टेलीकाॅम वाहिनी के 50 से अधिक जवान शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालय में मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान आई टी बी पी के अघिकारियों आईटीबीपी के द्वितीय कमान कालूराम मीणा, डॉक्टर रामूडू रोंगाली सीएमएचओ का कहना था कि स्वच्छ समाज के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। यह केवल अभियान के समय ही नहीं, बल्कि हमें इसे निरंतर अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से लागू करने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों से अपने आसपास के वातावरण को सुंदर एवं स्वच्छ रखने की अपील की।

सेवा पखवाड़ा के तहत निक्षय पोषण दिवस मनाया गया
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी के क्षय रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में 40 टीबी मरीजों को पोषण किट दी गई। क्षय रोग विभाग डॉक्टर अभिनंदन जैन ने बताया कि पोषण किट चिकित्सालय के डॉक्टरों के सहयोग से तैयार की गई। किट में 2 किलो गेहूं दलिया, 500 ग्राम चना दाल, 1 किलो चावल, 500 ग्राम साबुत मूंग दिए गए। साथ ही 250 ग्राम सोयाबीन मंगोड़ी, 500 ग्राम सरसों तेल, 500 ग्राम भुने चने, 500 ग्राम मिक्स दाल और 500 ग्राम राजमा शामिल किए गए।
चिकित्सालय अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि ने कहा कि टीबी से लड़ने में दवाइयों के साथ संतुलित आहार भी जरूरी है। दवाइयां रोग को खत्म करती हैं। पोषण आहार शरीर को मजबूती देता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर मरीज को जल्दी स्वस्थ होने में मदद करता है। कार्यक्रम में डीन डॉक्टर डी.परमहंस, चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आशुतोष चौऋषि,  डॉक्टर धीरेंद्र त्रिपाठी,  डॉ. पंकज शर्मा, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, सहित कॉलेज के समस्त वरिष्ठ सीनीयर, जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एमबीबीएस छात्र – छात्राऐं उपस्थित हुए।

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत डॉक्टर्स सहित एमबीबीएस छात्रों ने किया श्रमदान
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान, डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों ने श्रमदान किया, जिसमें अस्पताल परिसरों की सफाई, प्लास्टिक उन्मूलन, और जन जागरूकता अभियान शामिल थे। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, शिवपुरी के अधिकारियों ने प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण पर ज़ोर दिया, जबकि अन्य जगहों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच और स्वच्छता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों के साथ डॉक्टर्स, गार्ड, सफाई कर्मी मौजूद रहे।

आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा: डीन डॉक्टर डी.परमहंस
डीन डॉक्टर डी.परमहंस कहना है कि स्वच्छता पखवाड़ा को हमने एक आंदोलन के रूप में लिया है हमने स्वच्छता के लिए विभागाध्यक्ष डॉक्टर के.बी. वर्मा, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अनंत राखूंडे, विभागाध्यक्ष डॉक्टर ऋतू चतुर्वेदी, डॉक्टर विष्णु गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र रावल, डॉक्टर शुभांगी, मृगेंद्र नरवरिया, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, एजाइल मैनेजर धीरज नीखिल, वरिष्ठ डॉक्टर सहित सुपरवाइजर की विशेष टीम गठित की हैं। निरंतर दिन प्रतिदिन हमारी टीमें मेडिकल कॉलेज के पब्लिक के बीच जाकर स्वच्छता को  लेकर जागरूकता का काम कर रहीं है हमारे डॉक्टर्स विभाग वाय विभाग अपने अपने ओ पी डी में मरीजों , अटेंडरों से संवाद कर जानकरी के साथ बेहतर उपचार करने का प्रयास कर रहे है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!