शिवपुरी: मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शिवपुरी आदर्श श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव के निर्देशन में तथा उप वन मंडल अधिकारी शिवपुरी श्री आदित्य शांडिल्य एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती श्रुति राठौर के मार्गदर्शन में 20.9.2025 को वन परिक्षेत्र पोहरी की बीट इन्दुर्खी में वन दल को गश्ती के दौरान कुल्हाड़ी की आवाज़ सुनाई दी। जब गश्ती दल वहां पहुंचा तो दो आरोपी हरिसिंह पिता बाबू आदिवासी एवं रामचरण पिता श्याम आदिवासी दोनों आरोपी निवासी ग्राम तेलनी, थाना शाहबाद, तहसील शाहबाद, जिला बारां, राजस्थान सागौन का वृक्ष काटते पाए गए.
आरोपियों से पूछताछ एवं आसपास घूम फिरकर देखने पर यह पाया गया कि आरोपियों द्वारा राजस्थान से लगे वनक्षेत्र PF 839- PF 840 की सीमा पर नाले के किनारे आखेट हेतु मचान बनाया गया। इनके पास से दो धारदार कुल्हाड़ी एवं 1 गुलेल जब्त की गई। आरोपियों द्वारा 14 नग सागौन वृक्ष काटे गए हैं। इनके विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, गिरफ्तार कर, आज दिनांक 21/09/2025 को माननीय न्यायालय पोहरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा जुडिशियल रिमांड पर सब-जेल पोहरी भेजा गया। उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक श्री नवल किशोर शर्मा एवं बीटगार्ड इन्दुर्खी श्री दिनेश शर्मा का मुख्य योगदान रहा।









Be First to Comment