,

खेलते समय 12 वर्षीय बालक ट्रैक्टर के हैरो पर गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल, दोनों पैरों के लगी गंभीर चोट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के भटनागर चौकी क्षेत्र के अहिरा गांव की रहने वाली गया आदिवासी पत्नी उदय सिंह आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा सुग्रीव आदिवासी गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वह ट्रैक्टर के हैरो पर गिर गया। जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लग गई। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका आज शुक्रवार की शाम 6 बजे गंभीर हालत में उपचार जारी है।