शिवपुरी में शुक्रवार को नवाब साहब रोड पर एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना घर के बाहर बैठे हुए बुजुर्ग के साथ हुई।
जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय सुल्तान पिता छुट्टा सेन, शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक एक आवारा सांड वहां आ गया और उसने सुल्तान सेन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे बुजुर्ग के पेट में गहरी चोट आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है और उपचार जारी है।





