Press "Enter" to skip to content

होशंगाबाद में पदस्थ आरक्षक अपने साथियों के साथ करता था बाइक और एलसीडी चोरी | Bamorkalan News

बामौरकलां। बामौरकलां थाने में सामने आया जहां होशंगाबाद में पदस्थ एक आरक्षक अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक और एलसीडी चुराता था और इसके बाद उन्हें मुरैना ले जाकर बेचता था। बामौरकलां पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरक्षक सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर इनके पास से एलसीडी और बाइक बरामद की है।
बामौरकलां थाना प्रभारी रामेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि रात के समय नाके पर चैकिंग लगाई गई उसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिख्े और उन्हें जब रोककर पूछताछ की तो वह हडबड़ा गए जिसके बाद उन्हें पकड़कर थाने लाए और सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि होशंगाबाद पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक बाइक और एलसीडी अपने साथियों की मदद से चुराता था और उन्हें मुरैना ले जाकर बेच देता था। पुलिस ने आरोपित आरक्षक 29 वर्षीय सुरेश पुत्र रामदीन कुशवाह निवासी रून्द का पुरा थाना रिठौरकलां जिला मुरैना, 24 वर्षीय कल्याण पुत्र रामजीलाल कुशवाह निवासी थाना नूरवाद जिला मुरैना, दीपक 21 पुत्र विष्णूप्रसाद अहिरवार निवासी गांव बुधवारा थाना बाबई जिला होशंगावाद को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा और इनके पास से एलसीडी और बाइक बरामद की। पूछताछ करने पर पता चला कि यह लोग होशंगाबाद से बाइक और एलसीडी चुराकर मुरैना जा रहे थे।
आरक्षक की बाइक चुराकर लाया था आरोपित आरक्षक
होशंगाबद थाने में पदस्थ टीआई विक्रम रजक ने बताया कि आरोपित आरक्षक सुरेश कुशवाह पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सुमित की पल्सर बाइक मंगलवार को चुराकर 15 दिन का अवकाश लेकर गया हैं। होशंगाबाद थाना पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है। टीआई रजक ने बताया कि आरक्षक सुरेश 4 बाइक और 6 एलसीडी अभी तक चुरा चुका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!