Press "Enter" to skip to content

वन विभाग ने अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी | Khaniyadhana News

खनियांधाना। पूरे क्षेत्र में बढ़ते अवैध उत्खनन के मामलों के बीच पिछोर में नए रेंजर अनुराग तिवारी तथा खनियांधाना में नवनियुक्त डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया ने कुर्सी पर बैठते ही अवैध उत्खननकर्ताओं पर शिकंजा कसा है। कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।
वन विभाग की टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर सब रेंज खनियांधाना की बीट सिलपुरा से कोपरा मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया। वन विभाग के अमले को देखकर आरोपित मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए जिसको पकड़कर सब रेंज परिसर खनियांधाना में लाकर रखा गया। जब्त की गई ट्रैक्टर ट्रॉली पर तथा आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर रवि शंकर पटेरिया के साथ कुलदीप सिंह गौर वनरक्षकए केशवदास झाए अवधेश सिंहए रूद्र पुरोहितए प्रशांत दांगी की भी अहम भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!