Press "Enter" to skip to content

ज़मीन पर कब्ज़ा कर बना दिया दबँगो ने मकान, रास्ते पर किया कब्ज़ा हटाने को कहा तो टपरिया में पेट्रोल डालकर लगाई आग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा क्षेत्र के सोन चिरैया बोट में दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर लिया. साथ ही रास्ते पर भी कब्जा कर लिया. जब रास्ते पर कब्जा हटाने की कहीं तो टपरिया में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कलेक्टर से की है.

जानकारी के अनुसार प्राण सिंह जाटव निवासी सोनचिरैया वोट करैरा ने बताया कि उसकी भूमि सर्वे नंबर 548 रकबा 1.40 भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके दबंग दिनेश जाटव पुत्र पन्ना जाटव, रितिक पुत्र दिनेश, मुकेश एवं संदीप द्वारा मकान निर्माण कर लिया हैं. साथ ही रास्ते पर भी कब्जा कर लिया हैं. जिसके कारण उसे आने-जाने में समस्या होती हैं. पीड़ित ने भूमि पर टपरिया बना ली थी जब रास्ता खोलने को कहा तो भूमि पर बनी टपरिया में दिनेश जाटव ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिसके कारण टपरिया पूरी जलकर खाक हो गई. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!