Press "Enter" to skip to content

गोल्ड लोन में धोखाधड़ी का आरोप: पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर जताई न्याय की उम्मीद, एक्सिस बैंक पर जेवर बदलने का लगाया आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के अमृत बिहार कॉलोनी निवासी कृष्णगोपाल सोलंकी ने एक्सिस बैंक की शिवपुरी शाखा पर गोल्ड लोन के दौरान उनके जेवर बदलने का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को पीड़ित सोलंकी ने मीडिया के सामने आकर प्रेसवार्ता करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2023 में एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन लिया था, जिसे 7 नवंबर 2024 को रिन्यू भी कराया गया था। उस दौरान बैंक अधिकारी अनिमेष जैन और अधिकृत वैल्यूअर लोकेश सोनी द्वारा उनके जेवर का मूल्यांकन किया गया था और सभी जेवर 22 कैरेट बताए गए थे।

कृष्णगोपाल के मुताबिक, 24 जून 2025 को उन्होंने उक्त लोन का पूरा भुगतान कर अपने जेवर वापस ले लिए। लेकिन जब उन्होंने वही जेवर कैपरी गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखने के लिए दिए, तो उसमें से 31.650 ग्राम वजन की एक चैन नकली पाई गई। चैन हूबहू असली जैसी प्रतीत होती है।

जब उन्होंने यह बात एक्सिस बैंक में उठाई तो संबंधित अधिकारी अनिमेष जैन ने कथित रूप से किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और कहा, “आप जो करना हो कर लीजिए।” पीड़ित का दावा है कि बैंक में गोल्ड लोन प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हैं और इसी कारण वैल्यूअर लोकेश सोनी की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।

इस संबंध में उन्होंने बैंक प्रबंधन और कोतवाली थाना शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!