Press "Enter" to skip to content

गौशाला के प्रेमी जोड़े ने आर्य समाज मंदिर से की शादी: वीडियो जारी कर परिजनों पर लगाए जान से मारने की धमकी देने के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। वहीं प्रेमी जोड़े ने वीडियो जारी कर परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार गौशाला में रहने वाले अर्जुन तोमर पुत्र पूरन सिंह तोमर उम्र 24 साल और खुशी चंदेल पुत्री लालाराम चंदेल उम्र 21 साल ने दो माह पहले घर से भागकर 15 जून 2025 को आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। इसके बाद 24 जून को उनके द्वारा शिवपुरी पहुंचकर थाने में बयान दर्ज करा दिए। वही अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी जानकारी मीडिया को आज रविवार की सुबह 9 बजे लगी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!