Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में गाली देने से रोकने पर युवक से की मारपीट, बचाने आए दो लोगों को भी पीटा, 4 बदमाशों पर FIR / Shivpuri News

शिवपुरी के खुड़ा बस्ती में गाली देने से रोकने पर एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ युवक से मारपीट की। विरोध करने पर उसने अपने चार साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। बचाने आए दो अन्य लोगों को भी पीट दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार को इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

जानकारी के अनुसार नितिन परिहार नशे की हालत में हेमंत जाटव को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर नितिन ने अपने साथी जतिन परिहार, लोकेन्द्र शाक्य, अनिकेत रावत और प्रदीप रावत को बुला लिया। सभी ने मिलकर हेमंत जाटव की पिटाई कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे छोटा लोडिंग वाहन चालक हेमंत गोस्वामी और उनके दोस्त प्रताप परिहार ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!