शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम महोबा मजरा रट्टनपुरा में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर तेंदुए ने किया हमला दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम महोबा मजरा रट्टनपुरा निवासी धीरज कुशवाह पुत्र नाथूराम कुशवाह आज गुरूवार की सुबह अपने घर के पास स्थित खेत पर काम कर रहा था। तभी एक खूंखार तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसके भाई ने दौड़कर जाकर उसकी जान बचाई और तेंदुए को भगाया, और घायल धीरज को उपचार हेतु जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। जहां उसका सुबह 10 बजे गंभीर हालत में उपचार जारी है।





