Press "Enter" to skip to content

बैराड़ के हर्रई गाँव में आकाशीय बिजली गिरने 3 लोग झुलसे, शिवपुरी रेफर, एक भैंस की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रई में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग झुलस गए है। इस दौरान एक भैंस की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन तीनों को उपचार हेतु बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां गंभीर हालत के चलते उन्हे शिवपुरी जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हर्रई के हरिजन मोहल्ले में रहने बाले पाली जाटव उम्र 22 बर्ष व सेवक जाटव उम्र 32 बर्ष पुत्रगण सुरेश जाटव अपने घर पर टीन्सट के नीचे बैठे हुए थे। इस दौरान करनू जाटव उम्र 55 साल अपनी ससुराल में सुरेश जाटव के यहां आया हुआ था बह भी इनके साथ टीन्सट मे ही बैठा था। तभी अचानक आकाशीय बिजली टीन्सट पर जा गिरी जिससे तीनो लोग बुरी तरह झुलस गए। इस दौरान बिजली की चपेट मे आने से सुरेश जाटव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद परिजन तीनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैराड़ लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे जिला चिकित्सालय शिबपुरी रेफर कर दिया गया है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!