,

सड़क किनारे कच्ची नाली में मिला मजदूर का शव, परिजन को हत्या की आशंका, पुलिस ने पैनल से कराया पोस्टमार्टम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर चौकी अंतर्गत ग्राम नौन्हेटा कला निवासी भोंदू जाटव का शव बुधवार को गांव के पास कच्ची नाली में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक मंगलवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

मंगलवार शाम जब मृतक का बेटा महेश जाटव और उसका साथी प्रकाश आदिवासियों के गांव की ओर जा रहे थे, तब अशोक यादव के खेत के पास सड़क किनारे कच्ची नाली में किसी का सिर नजर आया। पास जाकर देखा तो वह महेश के पिता भोंदू जाटव का शव था।

महेश ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि जनवरी माह में पेड़ काटने को लेकर उसके पिता का गांव के ही पहलू यादव और उसके परिजनों से विवाद हुआ था। परिजनों को आशंका है कि उसी रंजिश में उनके पिता की हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।