शिवपुरी: शहर के पुरानी शिवपुरी महल सराय के रहने वाले युवक ने आज कलेक्टर से जनसुनवाई में इच्छा मृत्यु की मांग की है.
जानकारी के अनुसार शाकिर खान पुत्र ईशाक खान निवासी महल सराय पुरानी शिवपुरी ने बताया की वह बेल्डिंग का काम करता हैं. पत्नी फरजाना पुत्री शकील खान निवासी जवाहर कॉलोनी द्वारा उसे मानसिक रूप से परेशान कर दहेज एक्ट में फसाने की धमकी दी जा रही हैं. ससुराल पक्ष को जब इस संबंध में बताया तो ससुर एवं साडू उमर खान उर्फ अम्मू निवासी बबीना कैंट झांसी उत्तर प्रदेश द्वारा उसे झूठा केस में फसाने की धमकी दी जा रही हैं. युवक ने पत्नी पर साडू से अवैध संबंध के आरोप लगाए है. युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांग की है.







Be First to Comment