शिवपुरी: शहर के वार्ड नंबर 16 बदौड़ी में 25 से 30 परिवार बिजली की समस्या से परेशान है. सभी परिवारों ने आज कलेक्टर से स्थाई कनेक्शन की मांग की है.
जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर 16 बड़ोदी के 25 से 30 परिवार ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे. जहां उन्होंने बताया कि उनकी बस्ती में बिजली की लाइन नहीं हैं. बिजली विभाग में कई बार शिकायत की. लेकिन वह कहते हैं कि प्राइवेट खम्बे और लाइन डलवानी पड़ेगी, उसके बाद स्थाई कनेक्शन होंगे.
रहवासियों ने बताया की कि उनके पास पैसे की व्यवस्था नहीं है. रहवासियों ने कलेक्टर से जनसुनवाई में खम्बे और लाइन डलवाकर स्थाई कनेक्शन की मांग की है.





