Press "Enter" to skip to content

महल कॉलोनी लाइब्रेरी में पढ़ने गई युवती कर्मचारी के साथ भागी: दो दिन बाद पुलिस ने ढूंढा तो बोली- माता-पिता मेरे लिए मर चुके / Shivpuri News

शिवपुरी में एक लाइब्रेरी से जुड़ा प्रेम प्रकरण सामने आया है। एक 22 साल की युवती पढ़ाई के लिए महल कॉलोनी स्थित एक लाइब्रेरी जाती थी। वहां लाइब्रेरी में कार्यरत एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया।

21 जून को युवती सुबह 9 बजे अपनी मां के साथ लाइब्रेरी गई। शाम को जब परिजन उसे लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। उसका फोन भी बंद था। परिजनों ने उसे हर जगह खोजा। बाद में कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

परिजनों को लाइब्रेरी में काम करने वाले युवक पर संदेह था। वो भी उसी दिन से गायब था। पुलिस ने जांच कर सोमवार को दोनों को ढूंढ निकाला और शिवपुरी ले आई। कोतवाली में युवती की माता-पिता से मुलाकात हुई। युवती ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वो युवक से विवाह कर चुकी है। अब वह उसी के साथ रहेगी।

बेटी माता-पिता से बोली- आप मेरे लिए मर चुके
माता-पिता के समझाने पर युवती ने कहा कि अब वे उसके लिए मर चुके हैं। माता-पिता रोते हुए कहते रहे कि काश उन्होंने बेटी को लाइब्रेरी न भेजा होता।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!