Press "Enter" to skip to content

पोहरी नगर परिषद में सीएमओ श्रीमति राधा शर्मा ने संभाला कार्यभार, शहर विकास और जलभराव से निपटने पर दिया जोर / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर परिषद पोहरी में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ने सोमवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही सीएमओ ने नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
बरसात का मौसम शुरू होने के मद्देनज़र सीएमओ ने विशेष रूप से शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी, ताकि नागरिकों को बारिश के मौसम में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही हम सफाई व्यवस्था, सड़क सुधार, और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य करेंगे।
नवागत सीएमओ के इस रुख से नगरवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों ने भी नगर परिषद से जल्द ही ठोस परिणामों की अपेक्षा जताई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!