Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में खेत पर टपरिया डालने को लेकर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला: 5 लोग घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी में खेत पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। एक के सिर में चोट आईं, खून बहा। परिवार के लोगों में हाथ, पीठ और सिर में चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो आज सामने आया है। मामला गुरुवार का है। शुक्रवार को एक पक्ष ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

दरअसल 12 जून को दोपहर में टपरिया डालने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए।

धनपाल पाल ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे वे अपने परिवार के साथ खेत में टपरिया डाल रहे थे। इस दौरान ब्रजगोपाल यादव, दीपू यादव और उनके रिश्तेदार वहां आए। उन्होंने खेत पर अपना दावा करते हुए टपरिया डालने का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में धनपाल के सिर में चोट आई और खून बह निकला। उनके पिता ओमकार पाल, भाई संतोष पाल, पत्नी लीलाबाई और मां गुट्टीबाई को भी लाठी और धारदार हथियारों से पीटा गया। सभी के सिर, हाथ और पीठ में चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार ने थाना इंदार में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि पुलिस ने उनके बयान के अनुसार गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। आरोपी अब खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे परिवार भयभीत है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!