Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के बरईपुरा गांव में तेज आंधी ने मचाई तबाही, एक दर्जन मकानों को नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में मानसून की दस्तक से पहले आई तेज आंधी ने ग्रामीण अंचलों में भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार शाम पोहरी अनुविभाग के छर्च क्षेत्र अंतर्गत बरईपुरा गांव में तेज आंधी के चलते करीब एक घंटे तक दहशत का माहौल रहा। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि गांव की जाटव बस्ती के करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक आंधी के कारण मकानों की छत पर लगी टीन शेड उड़ गईं, जिससे घरों में रखा घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया। हरी जाटव और लाला राम जाटव के मकानों की दीवारें तेज हवा के कारण ढह गईं। वहीं, शिवलाल जाटव, रतिराम जाटव, पप्पू जाटव, कल्लू, तुला राम, गोपाल, देवी लाल, अमर सिंह, लाला राम, हरी और हल्के जाटव के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

गनीमत यह रही कि टीन शेड किसी व्यक्ति पर नहीं गिरी, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि, गांव में कुछ मवेशी उड़कर गिरे टीन शेड की चपेट में आकर घायल हो गए हैं।



More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!