Press "Enter" to skip to content

पिछोर में दो युवकों ने की खुदकुशी ,जाँच शुरू | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा और चंदूपहाड़ी में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
ग्राम बडेेरा में अजीत पुत्र बादामसिंह यादव ने फांसी लगा ली। पुलिस को मृतक के परिजनों ने बताया कि अजीत 7 जून को अपने खेत पर ही था। जब शाम को 8 बजे खेत पर गए तो शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पिछोेर के ही ग्राम चंदूपहाड़ी में रहने वाले अजबसिंह पुत्र धनीराम जाटव ने खेत पर फांसी लगा ली। पुलिस सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची ओर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवकों ने फांसी क्यों लगाई कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!