,

शिवपुरी में खेत पर खेल रही 11 वर्षीय मासूम पर जंगली जानवर ने किया हमला / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र में खेत पर खेल रही एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ कस्बे में रहने वाली 11 वर्षीय अनन्या पाल पुत्री महेश पाल अपनी मां के साथ खेत पर गई हुई थी। जहां उसकी मां खेत पर काम कर रही थी। और वह पेड़ के नीचे छांव में खेल रही थी। तभी उस पर जंगली जानवर (गेधुआ) ने हमला कर दिया। जिसके बाद मां एवं अन्य लोगों ने जंगली जानवर को भगाया और बच्ची को जान बचाई। जंगली जानवर के हमले से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।