शिवपुरी: शहर की कोतवाली थाने में आज गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे शहर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों के साथ ईद के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की ईद के मौके पर शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के जागरूक नागरिकों से शांति बनाए रखने के लिए जरूरी सुझाव लिए गए।





