शिवपुरी: शहर के फतेहपुर में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर से गुहार लगाई हैं कि उसकी नातिनी की शादी तीन दिन बाद है बैंक वाले 5 लाख रूपए की एफडी नहीं तोड़ रहे हैं.
जानकारी के अनुसार साजू शिवहरे ने बताया कि 22 अक्टूबर 2024 को 5 लाख रूपए की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा कोर्ट रोड में एफडी कराई थी. अचानक से नातिनी की शादी बन गई जो की शादी 9 जून 2025 को 6 दिन बाद हैं. लेकिन बैंक वाले एफडी नहीं तोड़ रहे हैं और पैसे की सख्त जरूरत हैं. बुजुर्ग महिला ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से एफडी तुडवाने की गुहार लगाई है.





