Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सतेरिया गाँव में तलाव गहरीकरण के नाम पर अबैध खनन, एक पोकलेन मशीन सहित डंपर जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के सतेरिया गांव में तालाब गहरीकरण के नाम से खनन माफिया अवैध खनन कर रहे थे. जिसकी भनक प्रशासन को लगी तो प्रशासन ने शनिवार की रात 12 बजे छापा मार कर कार्रवाई की.

जानकारी के अनुसार शिवपुरी के सतेरिया गांव में रात के 12 बजे अबैध खनन की शिकायत पर कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए. एसडीएम ने टीम बनाकर तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, माइनिंग इंस्पेक्टर, सोनू श्रीवास, देहात टीआई रत्नेश यादव को मौके पर भेजा. मौके पर पहुंचकर जब टीम ने देखा तो तालाब गहरीकरण के नाम पर खनन माफिया अबैध खनन कर रहे थे. टीम ने मौके से एक पोकलेन मशीन और एक डंपर को जप्त किया हैं.  वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों के ड्राइवर मौके से फरार हो गए. वहीं एक पोकलेन मशीन और एक डंपर को देहात थाने में जप्त कर लिया गया हैं.  वहीं आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

खनिज विभाग के माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास ने बताया कि खनन माफिया जल गंगा संवर्धन अभियान का दुरुपयोग करते हुए रात में काली मिट्टी के बीच में लाल मुरम का अबैध खनन कर रहे थे जिसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और डंपर को जप्त किया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!