शिवपुरी के झांसी तिराहा क्षेत्र में कचरा फेंकने के विवाद में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी और उनके साथियों ने युवक को कमरे में बंद कर पीटा और आंखों में मिर्ची डाल दी।
पीड़ित लखन भार्गव उम्र 32 साल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी बल्लू उर्फ मुकेश ओझा, दिव्यास उर्फ हनी ओझा, आयुष उर्फ बेटू ओझा और विनोद परिहार वहां आए। उन्होंने लखन पर घर के सामने कचरा फेंकने का आरोप लगाया। लखन के इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर चारों ने लखन को कमरे में बंद कर दिया। उसे लात-घूंसों और डंडों से पीटा। आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। हमले में लखन की नाक से खून निकल गया और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
लखन के पिता राजेन्द्र भार्गव और ध्रुव ओझा ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। मामले की शिकायत देहात थाना पुलिस से की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment