,

पोहरी जाने बाले यात्रियों के लिए जरुरी खबर: रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते लिया निर्णय, पढ़िए खबर / Shivpuri News

शिवपुरी-पोहरी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक 59/सी पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण 14 मई से 28 मई 2025 तक यातायात बंद रहेगा। बंद का समय सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा। पिलर कैप, पाइल कैप, एबटमेंट और गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।

पहला मार्ग सर्किट हाउस टर्न से कमला हैरिटेज होकर रेलवे क्रॉसिंग से पोहरी तक जाएगा। यह मार्ग दोपहिया, चारपहिया और छोटे वाहनों के लिए है।
दूसरा मार्ग फतेहपुर चौराहा से पिपरसमा चौराहा होते हुए पोहरी तक जाएगा। इस मार्ग से सभी प्रकार के वाहन जा सकेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इससे निर्माण कार्य समय पर और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सकेगा।