शिवपुरी में युवक से मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें चार युवक एक व्यक्ति को लोहे की पत्ती लगे डंडों से बेरहमी से पीटते देखे जा सकते हैं। शहर के नक्षत्र गार्डन के सामने एक चाय की स्टाल पर रविवार शाम यह विवाद हुआ।
घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हैं।
फरियादी अर्पित धाकड़ उम्र 32 साल निवासी नमो नगर ने बताया था कि वह अपने दोस्तों आयुष शर्मा और दीप धाकड़ के साथ मुकेश की चाय स्टाल पर चाय पीने गया था। तभी चार अज्ञात लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की पत्ती लगे डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट में अर्पित को सिर, हाथ, पैर और कूल्हे में गंभीर चोटें आईं। उसे बचाने आए आयुष शर्मा को भी पीटा। दीप धाकड़ और आशीष धाकड़ ने बीच-बचाव किया।
इनका कहना हैं
अंकित पुत्र आनंद बाल्मीकि उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर दिया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कृपाल सिंह राठौड़ कोतवाली प्रभारी







Be First to Comment