Press "Enter" to skip to content

पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर खड़े युवक की लाठी-डंडों से मारपीट | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बीलवरा में रंजिश को लेकर एक युवक की मारपीट कर दी। घटना 10 जून की शाम के समय की है जब फरियादी घर के पास राजाबाई का पुरा माता का बीलवरा खड़ा था। उसी समय आरोपित आए और गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
संदीप पुत्र सरवन ओझा निवासी वार्ड क्रमांक 01 बैराड़ गांव ने बताया कि 10 जून के शाम के समय वह अपने घर के पास रजाबाई का पुरा माता का बीलवरा के पास खड़ा हुआ था तभी वहां लखन, रूपेेश व राहुल रावत आए और गाली-गलौंज करने लगे। संदीप ने बताया कि उक्त युवकों से उसकी रंजिश चली आ रही थी। संदीप ने जब गाली देने से मना किया तो लाठी, डंडों व लात-घूसों से आरोपितों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर आरोपित भाग गए। घटना के बाद संदीप थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!