Press "Enter" to skip to content

मकान में हिस्सा देने से मना किया तो कर दी महिला की मारपीट | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत कालामढ़ में रहने वाली एक तहला की उसी के परिजनों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। दरअसल महिला से परिवारजन मकान खाली व हिस्सा देने की बात कह रहे थे जिस पर महिला ने कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी। 
सुरजाबाई पत्नी छोटू उर्फ मोहनसिंह पाल निवासी सेवड़ा हाल भंडारी होटल के पास कालामढ़ ने बताया कि 12 जून को वह अपने घर पर ही थी तभी लखन पाल, बाईसराम, बलराम उर्फ बल्ले पाल उसके पास आए और मकान खाली करने और हिस्सा देने की बात कहने लगे। जब महिला ने मना कर दिया तो उसके साथ गाली-गलौंज की और लात-घूसों से सभी ने मिलकर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी देकर महिला को भगा दिया। घटना के बाद महिला थाने आई और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!