,

शिवपुरी में 2 बेटियों की शादी 29 अप्रैल को, बैंक नहीं दे रहा जमापूँजी के रुपए, सरपंच पिता ने लगाई कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना के पिता एवं नरवर के चकरामपुर गाँव के सरपंच पिता ने बेटियों की शादी के लिए बैंक से रुपए निकलवाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार गुलाब पाल पुत्र आनंदी पाल निवासी खनियाधाना एवं नरवर के चकरामपुर गांव के सरपंच हरि सिंह ने बताया कि दोनों की बेटी की शादी 29 अप्रैल को हैं. शादी के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में रुपए जमा हैं. सरपंच हरि सिंह ने बताया कि उसके जिला सहकारी बैंक में डेढ़ लाख रुपए जमा हैं, वहीं गुलाब पाल ने बताया कि उसके जिला सहकारी बैंक में 3 लाख रुपए जमा हैं.

वहीँ अगर रुपए नहीं मिलते हैं तो बेटियों की शादी रुक जाएगी और उनका भविष्य खराब हो जाएगा. ऐसे में दोनों बेटियों के पिता ने बेटी की शादी के लिए कलेक्टर से रुपए दिलवाने की की मांग की हैं.