Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में 30 परिवार एक हैंडपंप पर निर्भर: जाटव बस्ती में बिजली नहीं पुहंच रही, सरपंच पर भेदभाव के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस तहसील के ग्राम साखनौर की जाटव बस्ती में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मंगलवार को जनसुनवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। बस्ती में न बिजली है और न ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था। गर्मी के मौसम में बच्चों की स्थिति दयनीय है। बिजली न होने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी नहीं है।

पानी की समस्या और भी गंभीर है। पहले बने बोर से मोटर को ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष लोधी ने हटा दिया है। पानी की टंकी भी खाली पड़ी है। बस्ती के 30 परिवारों को एक मात्र हैंडपंप से अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सरपंच संतोष लोधी और सचिव प्रताप लोधी अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव करते हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से दो प्रमुख मांगें की हैं। पहली, बस्ती में जल्द से जल्द पानी और बिजली की व्यवस्था की जाए। दूसरी, जातिगत भेदभाव करने वाले सरपंच और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!