शिवपुरी। झांसी लिंक रोड का छूटा 3 किमी हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। डामर बिछने के साथ वाहनों की स्पीड भी बढ़ गई है। लेकिन यह स्पीड टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणियों की जान के लिए खतरा बन गई है। स्पीड पर नियंत्रण के लिए 3 किमी हिस्से में करीब 32 स्पीड ब्रेकर बनने हैं। लेकिन स्पीड ब्रेकर बनने से पहले ही सोमवार को हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने सांभर में टक्कर मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टाइगर रिजर्व प्रबंधन के सामने वाहनों से वन्य प्राणियों के बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग से हर हाल में स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि सेलिंग क्लब एरिया में दो टाइगर लाकर छोड़े गए हैं। यह टाइगर झांसी लिंक रोड को पार कर सकते हैं। ऐसे में टाइगर की सुरक्षा पर भी खतरे में है। 3 किमी हिस्से में स्पीड ब्रेकर बनने से वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगेगी।







Be First to Comment