Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी: शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में हथिनी लक्ष्मी ने दिया नर बच्चे को जन्म; रिजर्व में अब तीन हाथी / Shivpuri News

शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में सोमवार को हथिनी लक्ष्मी ने एक स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया। वन परिक्षेत्र पूर्व में जन्मे इस नवजात के साथ अब पार्क में हाथियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
डीएफओ प्रियांशी सिंह ने बताया कि टाइगर ट्रेकिंग के लिए जून 2023 में सतपुड़ा से करीब 14 वर्षीय हाथी सिद्धनाथ और हथिनी लक्ष्मी को लाया गया था। नए मेहमान के आगमन से पार्क प्रबंधन में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि माधव टाइगर रिजर्व में पहले से मौजूद बाघों से भी दो शावकों का जन्म हो चुका है। हाथी के बच्चे के जन्म से रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण को और बल मिला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!