शिवपुरी: जिले के धामोरा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सोमवार दोपहर को हुए हादसे में पोहरी नगर परिषद के कर्मचारी दिलीप वाल्मीकि उम्र 38 साल की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलीप अपने साथी शेरा वाल्मीकि उम्र 22 साल के साथ पोहरी से भटनावर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में शेरा बाल्मीकि और दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गए।
घायलों को पहले पोहरी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।







Be First to Comment