शिवपुरी: हिंन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा शिवपुरी द्वारा शहर के अग्रसेन चौक पर दीप प्रज्लन कर भारत माता की आरती के बाद आतिशबाजी कर बड़े धूमधाम से नववर्ष मनाया गया.
जिसमें मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला मंत्री श्री जितेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश समरसता प्रमुख श्री अजमेर सिंह यादव जिला संयोजक राज्य कर्मचारी संघ श्री राजेंद्र प्रपलोदा सहसंयोजक श्री अनुज गुप्ता श्री गजेंद्र यादव पोस्ट डाक संघ से श्री बृजेंद्र कुशवाह वरिष्ठ नागरिक परिसंघ से श्री गोविंद शर्मा जी श्री रमित शर्मा एवं सभी अनुसंधान संगठन से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.






