शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भटनावर चौकी क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां धामोरा पेट्रोल पंप के सामने गेहू की खड़ी फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. जिसके चलते खेत में खड़ी दो बीघा की फसल जलकर राख हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार संतोष अग्रवाल ने बताया की धामोरा पेट्रोल पंप के सामने उनका खेत है। जहां खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। गुरुवार को अचानक डीपी से आग की चिंगारी उठी और गेंहू की फसल में जा लगी जिसके चलते 2 बीघा की फसल जलकर राख हो गई।
इस आगजनी में करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया है। वहीँ मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मी चांद खान ने आग पर काबू पा लिया था।
बता दें कि पूर्ब में भी डीपी के चलते आगजनी की घटना घटित हो चुकी हैं जिसकी कई बार विधुत विभाग को शिकायत दर्ज कराई इसके बाबजूद डीपी को खेत के पास से नही हटाया गया।







Be First to Comment