Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम 5 मांगो को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में आज मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम पांच मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं. मध्य प्रदेश के जिला मंडला में हुए फर्जी एनकाउंटर में मृत राष्ट्रीय मानव निर्दोष हिरण सिंह बेगा आदिवासी के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.

जानकारी  के अनुसार अनिल उत्साही मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवदल के सचिव ने बताया कि मृतक हिरण सिंह बेगा की हत्या की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की जाए, यह जांच समिति माननीय हाईकोर्ट के जज की निगरानी में पांच सदस्यों की कमेटी बने जिसमें आदिवासी जज व आदिवासी वर्ग के पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक सदस्य शामिल हो. घटना से संबंधित संबंधित थाना प्रभारी, मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए. पीड़ित परिवार को दो करोड़ की सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जाए. पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व बच्चों को भरण पोषण शिक्षा का खर्च वर्तमान सरकार वहन करें. नक्सलियों की आड़ में निर्दोष आदिवासियों के साथ प्रशासन अत्याचार शोषण करना बंद करें. विकास के नाम पर आदिवासी वर्ग का विस्थापन व जल जंगल जमीन से बेदखल करना रोका जाए.

इन सभी मांगों को लेकर आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!