Press "Enter" to skip to content

कचड़ा डालने से मना करने पर बोला कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत ग्राम ऐंचवाड़ा कचड़ा डालने से मना करने पर युवक पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
अतरसिंह पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी ग्राम ऐंचबाड़ा ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले घनश्याम कुशवाह ने उसके मकान के बाहर कचड़ा डाल दिया। जब कचड़ा डालने से मना किया तो वह गाली-गलौंज करने लगा। इतने में ही घनश्याम केे भाई सुनील व रामसेवक कुशवाह आ गए और कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद अतरसिंह थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!