शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ऐसवाया में जमीनी विवाद पर एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरन पुत्र मगलिया रावत निवासी डाग का ऐसवाया ने बताया कि उसका रामचरण रावत के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी जमीनी विवाद के चलते 16 जून को जब वह अपने घर पर था तभी वहां रामचरण रावत, धीरज रावत, राकेश रावत निवासी डाग ऐेसवाया आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर लाठी व डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment