Press "Enter" to skip to content

शादी में हुआ मुंहवाद, जमकर चले लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डाबरपुरा में शादी में हुए मुंहवाद में लाठी, डंडेे व कुल्हाड़ी चले। घटना को लेकर पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार डाबरपुरा मेें बीते रोज शादी थी। शादी में दंगल पुत्र भूपसिंह बेडिया निवासी ग्राम डाबरपुरा थाना बैराड़ का विवाद रूपेश बेडिया, सुधीर, सागर व विक्रम बेडिया से हो गया। उस समय तो लोगों ने विवाद शांत करा दिया। अगले दिन सुबह उक्त युवक लाठी, कुल्हाड़ी व डंडेे लेकर दंगल के घर पहुंच गए और गाली-ेगलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तोे लाठी, कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया जिससे युवक चोटिल हो गया। मारपीट के बाद आरोेपित जान से मारनेे की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद दंगल थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!